Gold Silver Rate नए साल आने में महज कुछ दिन ही बाकी हैं. ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. सोना एक बार फिर महंगा होता हुआ दिख रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है.
13 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी के रेट में बदलाव
शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखा गया. पिछले दो दिनों से बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है, खासकर सोने के दाम में.
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1.33 लाख के पार
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹1,33,360 तक पहुंच गया है, जबकि मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में यह ₹1,33,210 रहा. चेन्नई में यह सबसे ऊंचा ₹1,34,960 रहा.
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव?
इस बढ़ोतरी के पीछे कई बड़े कारण हैं. भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, अस्थिर वैश्विक माहौल और सेफ-हेवन एसेट्स में निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में उछाल देखा गया है.
गोल्ड रेट टुडे: कैरेट के हिसाब से आज का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
| कैरेट | कीमत (₹) |
|---|---|
| 24 कैरेट | ₹1,32,710 |
| 22 कैरेट | ₹1,32,179 |
| 20 कैरेट | ₹1,21,562 |
| 18 कैरेट | ₹99,533 |
| 14 कैरेट | ₹77,635 |
प्रमुख शहरों में 13 दिसंबर को सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,33,360 | ₹1,22,260 | ₹1,00,060 |
| मुंबई | ₹1,33,210 | ₹1,22,110 | ₹99,910 |
| कोलकाता | ₹1,33,210 | ₹1,22,110 | ₹99,910 |
| चेन्नई | ₹1,34,960 | ₹1,23,710 | ₹1,03,310 |
| लखनऊ | ₹1,33,360 | ₹1,22,260 | ₹1,00,060 |
| गाजियाबाद | ₹1,33,360 | ₹1,22,260 | ₹1,00,060 |
| नोएडा | ₹1,33,360 | ₹1,22,260 | ₹1,00,060 |
| गुड़गांव | ₹1,33,360 | ₹1,22,260 | ₹1,00,060 |
| जयपुर | ₹1,33,360 | ₹1,22,260 | ₹1,00,060 |
| पटना | ₹1,33,260 | ₹1,22,160 | ₹99,960 |
| अहमदाबाद | ₹1,33,260 | ₹1,22,160 | ₹99,960 |
चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी
चांदी के रेट भी 13 दिसंबर को कई शहरों में उछाल पर नजर आए. चेन्नई, हैदराबाद, केरल और भुवनेश्वर जैसे शहरों में 1 किलो चांदी का भाव ₹2.15 लाख पार कर गया है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह ₹2.04 लाख पर रहा.
चांदी के ताजा भाव (13 दिसंबर 2025 – गुडरिटर्न्स डेटा के अनुसार)
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किग्रा |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,041 | ₹20,410 | ₹2,04,100 |
| मुंबई | ₹2,041 | ₹20,410 | ₹2,04,100 |
| कोलकाता | ₹2,041 | ₹20,410 | ₹2,04,100 |
| चेन्नई | ₹2,161 | ₹21,610 | ₹2,16,100 |
| लखनऊ | ₹2,041 | ₹20,410 | ₹2,04,100 |
| पटना | ₹2,041 | ₹20,410 | ₹2,04,100 |
| हैदराबाद | ₹2,151 | ₹21,510 | ₹2,15,100 |
| भुवनेश्वर | ₹2,151 | ₹21,510 | ₹2,15,100 |
| केरल | ₹2,151 | ₹21,510 | ₹2,15,100 |
| इंदौर, लुधियाना | ₹2,012 | ₹20,120 | ₹2,01,200 |
किन वजहों से बदलते हैं सोने-चांदी के रेट?
गोल्ड-सिल्वर के दाम कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों से प्रभावित होते हैं:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग
- डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव
- ब्याज दरों में बदलाव
- केंद्र सरकार और RBI की मौद्रिक नीतियां
- शेयर बाजार की गिरावट से सेफ इन्वेस्टमेंट की तरफ रुझान
कैसे जानें लेटेस्ट गोल्ड-चांदी रेट?
अगर आप रोज़ाना के गोल्ड और सिल्वर रेट जानना चाहते हैं, तो सरकारी अथवा भरोसेमंद निजी वेबसाइट्स से चेक कर सकते हैं.
ध्यान दें कि IBJA (Indian Bullion Jewellers Association) शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को रेट जारी नहीं करता.मोबाइल से रेट जानने का तरीका:
बस अपने फोन से 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें. कुछ ही मिनटों में आपके पास SMS के जरिए सोने की ताजा कीमत आ जाएगी
निवेश से पहले क्या सावधानी रखें?
- हमेशा अधिकृत ज्वेलर्स से ही खरीदारी करें
- बिल जरूर लें और हॉलमार्क की जांच करें
- बड़े उतार-चढ़ाव के समय लंबी अवधि का नजरिया रखे






