Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर 2025 के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के अनुसार, इस महीने कुल 18 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. इसमें राष्ट्रीय छुट्टियाँ, राज्य स्तरीय अवकाश, सप्ताहांत (रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार) सभी शामिल हैं.
तीन कैटेगिरी में बांटी जाती हैं बैंक छुट्टियां
RBI हर महीने की तरह दिसंबर की छुट्टियों को तीन मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत करता है:
- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियाँ
- रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) हॉलिडे
- सप्ताहांत (शनिवार-रविवार)
हर राज्य में छुट्टियों की तारीखें और कारण अलग हो सकते हैं, क्योंकि ये स्थानीय त्योहारों और ऐतिहासिक अवसरों पर निर्भर करती हैं.
दिसंबर 2025 की तारीखवार बैंक हॉलिडे लिस्ट
| तारीख | दिन | अवकाश / त्योहार | बैंक बंद रहने वाले राज्य / शहर |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्यों में |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी राज्यों में |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्यों में |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्यों में |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | चौथा शनिवार / क्रिसमस | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्यों में |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
बैंकिंग सेवाएं क्यों बंद रहती हैं?
भारत में बैंक अवकाश केवल वीकेंड तक सीमित नहीं हैं. देशभर में जब राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती होते हैं, तब भी सभी बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा, प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व जैसे दुर्गा पूजा, दिवाली, ईद, होली, और क्रिसमस के अवसर पर भी बैंकों में छुट्टी होती है.
छुट्टी के दौरान भी चालू रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं
यदि आप सोच रहे हैं कि छुट्टी के दिन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी, तो ऐसा नहीं है. छुट्टी वाले दिन भी ग्राहक डिजिटल माध्यम से लेन-देन कर सकते हैं. उदाहरण के लिए:
- UPI
- IMPS
- नेट बैंकिंग
- ATM सेवाएं
इन माध्यमों से अकाउंट बैलेंस चेक करना, पैसे ट्रांसफर करना, बिल भुगतान करना और अन्य जरूरी काम आसानी से किए जा सकते हैं. यानी कि छुट्टी के दिन भी ग्राहकों के लिए सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं होती.
बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टी की तारीख
अगर दिसंबर में आपको बैंक से संबंधित कोई काम है, तो बेहतर होगा कि बैंक में जाने से पहले छुट्टियों की सूची चेक कर लें. इससे आपको फिजूल में बैंक जाकर वापस लौटने की परेशानी नहीं होगी. साथ ही, डिजिटल विकल्पों का उपयोग करके आप जरूरी काम समय रहते पूरे कर सकते हैं.






